उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शल्यक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शल्यक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता शल्यक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 24, 2022 12:46 am IST

लखनऊ, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ को बृहस्पतिवार को एक शल्यक्रिया के लिए लखनऊ में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी उनके कार्यालय से मिली।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रयागराज (दक्षिण) से विधायक गुप्ता (48) को संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि वह स्वस्थ होकर जल्द ही जनसेवा में वापस आएंगे।

भाषा अमित शफीक

शफीक


लेखक के बारे में