मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सिंगापुर के राष्ट्रपति से मुलाकात
Modified Date: February 25, 2026 / 12:40 am IST
Published Date: February 25, 2026 12:40 am IST

लखनऊ, 24 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात की तथा मूलभूत ढांचे, नवोन्मेष, कौशल विकास और सतत विकास में परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सिंगापुर के माननीय राष्ट्रपति महामहिम श्री थर्मन शनमुगरत्नम से मिलने का सम्मान मिला। भारत के साथ सिंगापुर की मजबूत साझेदारी के लिए दिल से तारीफ की।’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत-सिंगापुर संबंधों को एक समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया है, जिससे सहयोग के नए रास्ते खुले हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मूलभूत ढांचे, नवोन्मेष, कौशल विकास और सतत विकास में उत्तर प्रदेश-सिंगापुर के बीच जुड़ाव को मजबूत करने पर चर्चा की, जिससे लंबे समय की समृद्धि के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।’

भाषा

सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में