उप्र: मुख्य सचिव ने एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए समयबद्ध उपाय करने के निर्देश दिये

उप्र: मुख्य सचिव ने एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए समयबद्ध उपाय करने के निर्देश दिये

उप्र: मुख्य सचिव ने एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए समयबद्ध उपाय करने के निर्देश दिये
Modified Date: September 3, 2026 / 08:25 pm IST
Published Date: September 3, 2026 8:25 pm IST

लखनऊ, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक सरकारी बयान के अनुसार, गोयल ने एनसीआर के जिलों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी उपायों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए व निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

बयान के अनुसार, गोयल ने विभागों को एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तैयार कार्ययोजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गाजियाबाद, मेरठ नगर निगमों और नोएडा व ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निर्देश दिया कि वे हर महीने की तीन तारीख तक ‘पवन’ पोर्टल पर अपनी मासिक प्रगति रिपोर्ट के साथ सटीक, पूर्ण तथा अद्यतन जानकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

बयान के अनुसार, मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को हर महीने की पांच तारीख तक अपनी मासिक प्रगति रिपोर्ट उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजने का भी निर्देश दिया।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में