उप्र : वाराणसी में निजी विवाद को लेकर कॉलेज के छात्र की गोली मारकर हत्या

उप्र : वाराणसी में निजी विवाद को लेकर कॉलेज के छात्र की गोली मारकर हत्या

उप्र : वाराणसी में निजी विवाद को लेकर कॉलेज के छात्र की गोली मारकर हत्या
Modified Date: March 20, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: March 20, 2026 6:30 pm IST

वाराणसी, 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित उदय प्रताप कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को आपसी विवाद के चलते एक छात्र की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सूर्य प्रताप सिंह (22) के रूप में हुई है। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दो छात्रों के बीच आपसी रंजिश का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि यह घटना आपसी दुश्मनी का परिणाम है।”

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मंजीत सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो वाराणसी का निवासी है और घटना के बाद से फरार है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। साथ ही, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में