उप्र : मिर्जापुर में फांसी पर लटकते पाये गये दंपति के शव
उप्र : मिर्जापुर में फांसी पर लटकते पाये गये दंपति के शव
मिर्जापुर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र में सोमवार को एक दंपति के शव फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश सिंह ने बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा (27) और उसकी पत्नी सरस्वती (23) ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि पति-पत्नी अपने घर के ऊपर के हिस्से में रहते थे। सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। रोहित के छोटे भाई ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका और उसकी पत्नी सरस्वती के शव पंखे से लगे फांसी के फंदे से लटकते पाये गये। घर के बाकी लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शवों को नीचे उतारा।
सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके से एक खत भी मिला है, जिसमें कथित रूप से लिखा था कि सरस्वती और उसका पति अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। इस मामले में किसी को परेशान न किया जाए।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


