Female Constable Commits Suicide: होटल के कमरे में इस हाल में मिली महिला हेड कांस्टेबल, देखकर स्टाफ के भी उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Female Constable Commits Suicide: गाजियाबाद जिले के एक होटल के कमरे में दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला।

Female Constable Commits Suicide: होटल के कमरे में इस हाल में मिली महिला हेड कांस्टेबल, देखकर स्टाफ के भी उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Female Head Constable Commits Suicide | Image- IBC24 News Archive

Modified Date: August 18, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: August 18, 2026 4:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद जिले के एक होटल के कमरे में मिला महिला हेड कॉन्स्टेबल का शव।
  • दिल्ली के उस्मानपुर थाने में पदस्थ थी मृतक महिला हेड कॉन्स्टेबल।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच।

Female Constable Commits Suicide: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।

उस्मानपुर थाने में पदस्थ थी मृतक महिला

पुलिस ने बताया कि मसूरी क्षेत्र की रहने वाली अदिति (30) दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। (Female Constable Commits Suicide) पुलिस के मुताबिक, अदिति 15 अगस्त की रात को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित होटल में रुकी थी। पुलिस ने बताया कि अगले दिन रविवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Female Constable Commits Suicide: अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम ने होटल कर्मचारियों से दूसरी चाबी लेकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। सक्सेना ने बताया कि अगर परिवार की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.