बरेली (उप्र), 24 जुलाई (भाषा) बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय हत्या कर दी, जब वह पुत्रवधू पर हमले को रोकने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैयतपुर गांव निवासी बाबूराम दोपहर करीब दो बजे शराब के नशे में घर पहुंचा और पहले पत्नी के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए अपने पिता पिता रामदीन कोरी (67) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबूराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं।
घटना की प्रत्यक्षदर्शी आरोपी बाबूराम की बेटी हिमांशी ने बताया कि उसके पिता शराब पीकर आए थे और उसकी मां को पीट रहे थे। हिमांशी ने बताया कि दादा जब उन्हें रोकने पहुंचे तो पिता ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
भाषा सं आनन्द आशीष
आशीष