Saturday-Sunday Holiday in School: स्कूलों में 5 दिन वर्किंग सिस्टम…शनिवार-रविवार को छुट्टी, स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों की भी होगी बल्ले-बल्ले, शिक्षा मंत्री ने दी खुशखबरी

Ads

Saturday-Sunday Holiday in School: स्कूलों में 5 दिन वर्किंग सिस्टम...शनिवार-रविवार को छुट्टी, स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों की भी होगी बल्ले-बल्ले, शिक्षा मंत्री ने दी खुशखबरी

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 12:48 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 12:49 PM IST

Saturday-Sunday Holiday in School: स्कूलों में 5 दिन वर्किंग सिस्टम...शनिवार-रविवार को छुट्टी, स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों की भी होगी बल्ले-बल्ले, शिक्षा मंत्री ने दी खुशखबरी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • स्कूलों में 5 डे वर्किंग लागू करने का प्रस्ताव
  • शनिवार और रविवार को स्कूल बंद रखने का सुझाव
  • शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श और जांच कराने की बात कही

जम्मू-कश्मीर: Saturday-Sunday Holiday in School: देश के कई राज्यों के सरकारी कार्यालयों में 5 डे वर्किंग कल्चर यानी शनिवार और रविवार को छुट्टी का सिस्टम लागू किया गया है। 5 डे वर्किंग कल्चर में सरकारी कार्यालयों में 5 दिन काम और दो दिन आराम दिया जाता है। बैंक कर्मचारी भी 5 दिन काम वाले सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर लंबे समय से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इस बीच स्कूलों में 5 दिन का सप्ताह को लेकर शिक्षा निदेशालय का बड़ा बयान सामने आया है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हम इस प्रस्ताव पर विचार के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश देंगे।

पांच दिन स्कूल, दो दिन छुट्टी

Saturday-Sunday Holiday in School: मिली जानकारी के अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस के पंपोर से विधायक हसनैन मसूदी ने स्कूलों में पांच दिन काम का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि मौजूदा शैक्षणिक व्यवस्था में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है। स्कूल के अलावा होमवर्क और अन्य अध्ययन संबंधी गतिविधियों में भी बच्चों को लंबा समय देना पड़ता है, जिससे सप्ताह के अंत तक वे शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाते हैं।मसूदी ने सुझाव दिया कि यदि शनिवार और रविवार दोनों दिन स्कूल बंद रखे जाएं तो बच्चों को पर्याप्त आराम मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और अगले सप्ताह की पढ़ाई के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा निदेशालय प्रस्ताव पर करेगी विचार

वहीं, विधायक मसूदी के सुझाव पर शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले को संबंधित अधिकारियों के पास विस्तृत जांच के लिए भेजा जाएगा। अब स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू और कश्मीर इस बात का आकलन करेंगे कि पांच दिवसीय स्कूल सप्ताह लागू करने से शिक्षा व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में 5 डे वर्किंग का क्या प्रस्ताव है?

प्रस्ताव के तहत स्कूलों में सप्ताह में पांच दिन पढ़ाई और शनिवार-रविवार दो दिन छुट्टी देने का सुझाव है।

स्कूलों में 5 दिन का सप्ताह का प्रस्ताव किसने दिया है?

पंपोर से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक हसनैन मसूदी ने यह प्रस्ताव रखा है।

स्कूलों में 5 डे वर्किंग की मांग क्यों की गई है?

प्रस्ताव के अनुसार, इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और होमवर्क के दबाव के बीच पर्याप्त आराम मिल सकेगा और वे अगले सप्ताह की पढ़ाई के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

क्या स्कूलों में 5 डे वर्किंग लागू हो गया है?

नहीं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह अभी केवल एक प्रस्ताव है। इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

स्कूलों में 5 डे वर्किंग प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि प्रस्ताव को संबंधित अधिकारियों के पास विस्तृत जांच और विचार के लिए भेजा जाएगा।