CM Suvendu Adhikari viral video: राधा अष्टमी पर भक्ति में लीन नजर आए सीएम शुभेंदु अधिकारी, भक्तों संग जमकर थिरके, आप भी देखें वीडियो

Ads

CM Suvendu Adhikari viral video: राधा अष्टमी पर भक्ति में लीन नजर आए सीएम शुभेंदु अधिकारी, भक्तों संग जमकर थिरके, आप भी देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 12:37 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 12:51 PM IST

CM Suvendu Adhikari viral video: राधा अष्टमी पर भक्ति में लीन नजर आए सीएम शुभेंदु अधिकारी, भक्तों संग जमकर थिरके, आप भी देखें वीडियो /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • राधा अष्टमी पर बागबाजार गौड़ीय मठ पहुंचे सीएम
  • कीर्तन में शामिल होकर भजनों पर थिरके
  • श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया पर्व

कोलकाता। CM Suvendu Adhikari viral video: पूरे देश में शनिवार 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2026) धूमधाम से मनाई गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा रानी का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि पर राधा अष्टमी मनाई जाती है। वहीं इस पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने कोलकाता के प्रसिद्ध बागबाजार गौड़ीय मठ (Baghbazar Gaudiya Math) पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

भक्तों संग जमकर थिरके

CM Suvendu Adhikari viral video राधा अष्टमी के अवसर (Radha Ashtami Celebration) पर गौड़ीय मठ बागबाजार में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी राधा रानी की भक्ति में लीन नजर आएं। सीएम ने भक्तों के साथ कीर्तन में शामिल हुए और भजनों पर जमकर थिरके भी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। राधा अष्टमी के मौके पर मठ में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही। बता दें कि हर साल ऐसे ही धार्मिक आयोजनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँचते है और भजन कीर्तन में शामिल होते है।

 

CM ने बताया गौड़ीय मठ की महत्ता

सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, इस जगह का एक लंबा इतिहास है और यह सरस्वती गोस्वामी प्रभु महाराज के सपने को दर्शाता है। यहां कौन नहीं आया है? नेताजी सुभाष चंद्र, मदन मोहन मालवीय, शंकर दयाल शर्मा, प्रणब मुखर्जी, पीएम नरेंद्र मोदी। बस मेरी ही बारी बाकी थी। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं यहां आया हूं। यह एक हेरिटेज साइट है; इसे ग्रेड I का दर्जा मिला हुआ है।

ये भी पढ़ें

 

राधा अष्टमी 2026 कब मनाई गई?

इस वर्ष राधा अष्टमी 19 सितंबर 2026 को मनाई गई।

राधा अष्टमी क्यों मनाई जाती है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी का जन्म हुआ था। इसी कारण इस दिन राधा अष्टमी मनाई जाती है।

मुख्यमंत्री ने राधा अष्टमी पर कहां पूजा की?

मुख्यमंत्री कोलकाता के बागबाजार गौड़ीय मठ पहुंचे और राधा रानी की पूजा-अर्चना की।

राधा अष्टमी पर मुख्यमंत्री ने क्या किया?

उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कीर्तन में भाग लिया और भजनों पर थिरकते हुए नजर आए।