उत्तर प्रदेश : बहराइच के जंगल में तेंदुए के हमले से लड़की की मौत

उत्तर प्रदेश : बहराइच के जंगल में तेंदुए के हमले से लड़की की मौत

उत्तर प्रदेश : बहराइच के जंगल में तेंदुए के हमले से लड़की की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 22, 2022 12:11 am IST

बहराइच (उप्र), 21 जनवरी (भाषा) बहराइच में मोतीपुर के जंगल में तेंदुए के हमले में एक लड़की की मौत हो गयी। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर खटिकनपुरवा गांव में मायाराम की पुत्री सोनी (12) खेत में थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन अधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बधावन ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। पिछले पांच दिनों में कतर्नियाघाट जंगल के मोतीपुर रेंज में तेंदुए के हमले में तीन बच्चों की मौत हुई है।

भाषा जफर आशीष

आशीष


लेखक के बारे में