उप्र : लेखपाल की लापता बेटी रामगढ़ ताल में मृत मिली, आत्महत्या की आशंका

उप्र : लेखपाल की लापता बेटी रामगढ़ ताल में मृत मिली, आत्महत्या की आशंका

उप्र : लेखपाल की लापता बेटी रामगढ़ ताल में मृत मिली, आत्महत्या की आशंका
Modified Date: February 18, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: February 18, 2026 8:49 pm IST

गोरखपुर (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) गोरखपुर में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लापता 23 वर्षीय युवती का शव बुधवार दोपहर को रामगढ़ ताल से बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे राहगीरों ने झील में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।

मृतका की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया धोबी टोला निवासी लेखपाल संजय त्रिपाठी की बेटी श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा मंगलवार को किसी काम से घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब उसे बार-बार कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को कैंट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

बुधवार को श्रद्धा का शव रामगढ़ ताल में पाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनव त्यागी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में