Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश: शादी, नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी, नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur Crime News: सहारनपुर: सहारनपुर जिले में एक युवती को नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंगोह थाना के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय युवती की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना इलाके के गोविंदपुर निवासी शेखर के तौर पर हुई है। उसे गंगोह पुलिस की एक टीम ने पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Saharanpur Crime News: पुलिस के मुताबिक, युवती ने तीन जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि शेखर ने शादी और नौकरी का झूठा वादा करके उससे दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को बहादराबाद के गोविंदपुर गांव से शेखर को गिरफ्तार किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Yogi Government Electronics Policy: सेमीकंडक्टर से AI-रोबोटिक्स तक सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी की बड़ी उड़ान, 43 हजार करोड़ निवेश से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
- CM Yogi Adityanath Latest Statement: विपक्ष के खिलाफ जमकर भड़के CM योगी.. कहा, ‘एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश’
- Ashok Tiwari Targeted Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर का पलटवार, सोशल मीडिया पर काशी को बदनाम करने पर कही ये बात

Facebook


