Yogi Government Divyangjan Awards: योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों से लेकर खिलाड़ियों तक को मिलेगा सम्मान, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
Yogi Government Divyangjan Awards: दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए योगी सरकार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 की घोषणा की है।
Yogi Government Divyangjan Awards/Image Credit: File
- दिव्यांगजनों के के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करेगी योगी सरकार।
- 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
- इच्छुक व्यक्ति और संस्थाए 15 सितंबर तक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशालय लखनऊ में आवेदन कर सकते हैं।
Yogi Government Divyangjan Awards: लखनऊ: दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और उनके लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 की घोषणा की है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
दिव्यांगजनों के सम्मान में योगी सरकार का सराहनीय कदम
यह पहल दिव्यांगजनों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार का सराहनीय कदम है। राज्य सरकार ने पुरस्कारों के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को पहचान देने की व्यवस्था की है। (Yogi Government Divyangjan Awards)
राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कुल 12 श्रेणियां निर्धारित की गई है। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित है। इनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/संस्था, प्रेरणास्रोत एवं सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका, दिव्यांग खिलाड़ी, दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला सहित अन्य श्रेणियां शामिल हैं।
15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Yogi Government Divyangjan Awards: पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ 15 सितंबर तक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशालय लखनऊ में आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 18001801995 उपलब्ध कराया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CM Yogi Adityanath News: शिव महापुराण कथा में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पताका ऊंची रहेगी तो भारत सुरक्षित रहेगा
- Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party: विशाल यादव हत्याकांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, 90 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं में सामने आता है सपा कनेक्शन, अनिल राजभर का विपक्ष पर बड़ा आरोप
- CM Yogi Adityanath Vision: सीएम योगी के विजन का वैश्विक विस्तार, डॉ. कमलेश कुमार दुबे अमेरिका के प्रतिष्ठित ‘फुलब्राइट स्कॉलर-इन-रेजिडेंस’ के रूप में आमंत्रित

Facebook


