उप्र : बिजनौर में सास, ससुर और पत्नी को बेहोश कर सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाला गिरफ्तार

उप्र : बिजनौर में सास, ससुर और पत्नी को बेहोश कर सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाला गिरफ्तार

उप्र : बिजनौर में सास, ससुर और पत्नी को बेहोश कर सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाला गिरफ्तार
Modified Date: February 28, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: February 28, 2026 10:24 pm IST

बिजनौर, 28 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सर्राफा व्यापारी के दामाद ने सास, ससुर और अपनी पत्नी को नशीली चाय पिलाकर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को उसके तीन अन्य साथियों सहित गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद कर लिए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले के थाना नहटौर के सर्राफा व्यापारी संतोष वर्मा ने 26 फरवरी को तहरीर देकर अपने घर रहने वाले दामाद नवीन चौहान पर आरोप लगाया कि उसने संतोष, उनकी पत्नी और पुत्री को 25 फरवरी को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर सोने के आभूषण और 40 किलोग्राम चांदी चुरा लिया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करने के बाद शनिवार को बेगराजपुर अड्डे पर मुखबिर की सूचना पर नवीन, उसके भाई कुनाल और साथी शिवम चौहान को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.173 किलो सोने के जेवर, 50 ग्राम के एक सोने के बिस्कुट, 10 ग्राम के सोने के सिक्के और नकद दो लाख 80 हजार रुपये के और चार नशीली गोलियां बरामद की।

एएसपी ने बताया कि नवीन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 25 फरवरी को चाय में नशीली गोली मिलाकर तीनों को बेहोश कर तकिए के नीचे से चाबी निकालकर जेवर लेकर फरार हो गया था। घटना में भाई कुनाल और शिवम चौहान भी साथ थे। पुलिस ने इनके एक अन्य साथी शिवम सैनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 23.5 किलोग्राम चांदी की सिल्ली बरामद की है।

नवीन ने शिवम सैनी को 23.5 किलो चांदी 23 लाख रुपये में बेची थी जिसको गलाकर सिल्ली बना ली गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में