उप्र: क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
उप्र: क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
बागपत, सात जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली ग्राम में हुई इस घटना के संबंध में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था और झगड़े के दौरान क्रिकेट बैट लगने से राशिद (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर शनिवार को बड़ौत थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
बड़ौत की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशु जैन ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


