उप्र : हमीरपुर में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

उप्र : हमीरपुर में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

उप्र : हमीरपुर में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला
Modified Date: August 28, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: August 28, 2026 7:00 pm IST

हमीरपुर (उप्र), 28 अगस्त (भाषा) जिले के सुमेरपुर कस्बे से लापता हुई किशोरी का शव शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या-4 की रहने वाली शिवानी (15) बृहस्पतिवार रात से लापता थी। उसने बताया कि परिजन ने पूरी रात अपने स्तर पर शिवानी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह परिजनों ने सूचना दी कि कांशीराम कॉलोनी से थोड़ी दूरी पर सुनसान इलाके में शिवानी का शव बबूल के पेड़ से लगाए गए फंदे से लटका हुआ है।

सुमेरपुर थाना के प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पटेल ने बताया की पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत की वजह फंदे से लटकना बताया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पटेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में