उप्र : जालौन में कुएं में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत
उप्र : जालौन में कुएं में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत
जालौन (उप्र) 28 अगस्त (भाषा) जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कैलिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अवनीश सिंह पटेल ने बताया कि करिया बाली गांव में फूल सिंह के खेत पर निजी नलकूप है। अत्यधिक बारिश के कारण कुएं का जलस्तर बढ़ गया जिसके कारण कुएं के अंदर लगा मोटर पंप पानी में डूबने लगा।
उन्होंने बताया कि मोटर पंप को सुरक्षित निकालने के लिए रस्सी के सहारे राम लखन (55) कुएं में उतर गए। संतुलन बिगड़ने के कारण कुएं में अधिक पानी होने के कारण राम लखन डूबने लगे। अपने छोटे भाई को कुएं में डूबता हुआ देखकर राम लखन के बड़े भाई फूल सिंह (65) भी कुएं में उतर गए।
एसएचओ ने बताया कि कुएं में अत्यधिक पानी होने के कारण फूल सिंह भी अपने आप को सुरक्षित नहीं कर पाए और वह भी पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटेल ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं. आनन्द धीरज
धीरज

Facebook


