उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Modified Date: September 29, 2023 / 05:27 pm IST
Published Date: September 29, 2023 5:27 pm IST

सुल्तानपुर (उप्र) 29 सितंबर(भाषा) जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कलान के पास शुक्रवार को शाहगंज से अयोध्या राजमार्ग होते पंजाब के पटियाला जा रही एक बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस गड्ढे में जाकर पलट गई। कलान पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित यादव (18) के रूप में हुई है। मृतक अपने एक रिश्तेदार के पास पाठक का पुरवा कलान आया था।

उन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जैसे मुख्य मार्ग पर पहुंचा तभी शाहगंज की तरफ से पटियाला जा रही बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अखण्डनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस बहुत तेज रफ्तार से आ रही थी। घटना के बाद बस आगे जाकर एक गड्ढे में पलट गई। बस में सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में