Uttar Pradesh News: पत्रकारों को बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, अब जानकार आप भी हो जाएंगे खुश

Uttar Pradesh News: पत्रकारों को बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, अब जानकार आप भी हो जाएंगे खुश

Uttar Pradesh News: पत्रकारों को बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, अब जानकार आप भी हो जाएंगे खुश

Uttar Pradesh News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 7, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: April 7, 2026 10:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का ऐलान किया
  • गोरखपुर प्रेस क्लब के माध्यम से व्यवस्था की शुरुआत
  • पत्रकारों को पहचान और सुरक्षा के साथ बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी

लखनऊ: Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को बड़ी सौगात मिल गई है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने पत्रकारों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, सोमवार को गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का बड़ा ऐलान किया। सरकार का उद्देश्य है कि इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे बिना चिंता के अपना काम कर सकें।

पत्रकारों को मिलेगा पहचान और सुरक्षा का लाभ

Uttar Pradesh News इससे पत्रकार कहीं जाएंगे तो पहचान का संकट नहीं होगा। वहीं उन्हें कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने में सरकार काे भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ना चाहती है। पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन यदि वे बीमार पड़ते हैं तो उनकी आवाज कोई नहीं उठाता है। भूले-भटके कभी सूचना मिल जाती है तो हम लोग वहां खड़े होने का प्रयास करते हैं। अन्यथा कोई सूचना ही नहीं देता, कोई बताता ही नहीं है इसलिए वो सुविधा उन्हें प्राप्त होनी चाहिए। इसके लिए गोरखपुर में गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के माध्यम से एक मैकेनिज्म यहां बनाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि अच्छे ग्रुप से जुड़े पत्रकारों के लिए कोई समस्या नहीं है लेकिन उनसे इतर और भी एक बड़ा तबका है। उन सभी लोगों को जोड़कर एक अच्छी व्यवस्था हम आगे बढ़ा सकते हैं।

कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकार अक्सर समाज की आवाज उठाते हैं, लेकिन जब वे खुद किसी समस्या में होते हैं, खासकर बीमारी के समय, तो उनकी मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा देना चाहती है। गोरखपुर में इसके लिए प्रेस क्लब के माध्यम से एक व्यवस्था भी तैयार की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।