उप्र : भदोही में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

उप्र : भदोही में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

उप्र : भदोही में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Modified Date: August 22, 2025 / 08:40 pm IST
Published Date: August 22, 2025 8:40 pm IST

भदोही, 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी बैंकों से पैसा निकाल कर जा रहे लोगों से रुपये लूट कर फरार हो जाते थे।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि लूट के इस गिरोह में शामिल सुनील कुमार सरोज और रमेश कुमार सरोज दोनों प्रतापगढ़ के कुंडा के निवासी हैं, जबकि इनका तीसरा साथी मोहम्मद सोहैल प्रयागराज का निवासी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के गोपीगंज क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल से जा रहे तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जिसके बाद दो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुनील और रमेश के पैर में गोली लगी।

मांगलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किया गया है।

भाषा

सं, राजेंद्र, रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में