उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
Modified Date: October 13, 2025 / 04:55 pm IST
Published Date: October 13, 2025 4:55 pm IST

बांदा, 13 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये तीनों लोग एक ही परिवार के थे।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे कमासिन कस्बे के पछौहां रोड पर बालू से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार रामप्रताप यादव (55) और उसके भतीजों रामजस (21) और सुरेश (22) की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ये तीनों परसौली के निवासी थी।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग देर शाम बीरा गांव अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में जा रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद तीनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में