उप्र : हरदोई में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

उप्र : हरदोई में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

उप्र : हरदोई में डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 7, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: February 7, 2026 4:53 pm IST

हरदोई, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के फतियापुर निवासी आदर्श अवस्थी (20) अपनी बहन मधु अवस्थी (23) तथा बावन चुंगी (हरदोई) निवासी कामिनी पाण्डेय के साथ मोटरसाइकिल से हरदोई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुरसा क्षेत्र के फार्म पुरवा के पास ढोलिया चौराहा के निकट हरदोई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुबोध गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में