उप्र: ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत

उप्र: ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत

उप्र: ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2025 / 03:34 pm IST
Published Date: November 29, 2025 12:45 pm IST

मिर्जापुर, 29 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग समेत दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजगढ़ थाना प्रभारी दया शंकर ओझा ने बताया कि घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात थानाक्षेत्र के भावा बाजार में हुई।

उन्होंने बताया कि यह सभी लोग सोनभद्र से बेटी की सगाई की रस्म कर वापस लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे लोग हवा में उछलकर नीचे गिर पड़े।

ओझा ने बताया कि मृतकों की पहचान शंकर लाल (50) और संदीप (15) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं आनन्द सिम्मी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।