उप्र : कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत

उप्र : कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत

उप्र : कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से  एक युवती की मौत
Modified Date: August 18, 2024 / 06:12 pm IST
Published Date: August 18, 2024 6:12 pm IST

कौशांबी, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी स्टेशन के पास रविवार सुबह 30 वर्षीय एक महिला की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

भरवारी रेलवे चौकी के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि आज पूर्वाह्न भरवारी रेलवे स्टेशन के पास अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। महिला के ट्रेन से कटने की जानकारी लोको पायलट ने भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी।

प्राप्त सूचना पर भरवारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान मौके पर पहुंचे और कोखराज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। कोखराज थाना पुलिस ने महिला की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत रवि कांत


लेखक के बारे में