Varanasi Airport Firing: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, दो घायल
Varanasi Airport Firing: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, दो घायल
Varanasi Airport Firing: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, दो घायल /image: AI Generated
- वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चली
- गोली लगने से एक महिला कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है
वाराणसी। Varanasi Airport Firing: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में रविवार सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब, टर्मिनल भवन में जांच के दौरान एक यात्री के लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चल जाने से एक महिला कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
चेकिंग के दौरान अचानक चली गोली (Varanasi Airport Firing News)
Varanasi Airport Firing पुलिस ने बताया कि मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए आजमगढ़ निवासी कमलेश राय पत्नी के साथ हवाई अड्डे पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। उन्होने बताया कि जांच के दौरान पिस्टल की जांच और उसमें मौजूद गोलियों की गिनती की जा रही थी, तभी अचानक गोली चल गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में जांच कर रही महिला कर्मचारी के पैर में और पास खड़े एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये, दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Varanasi Airport Firing घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। (Varanasi Airport News Today) पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। UP News Today
Airport Firing Today गोमती ज़ोन वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त ने बताया कि थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से चेकिंग के दौरान आकस्मिक फायरिंग की घटना हुई है।
थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से चेकिंग के दौरान आकस्मिक फायरिंग की घटना के संबंध में श्रीमती नीतू कदयान, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी की बाइट।#Uppolice #VaranasiPolice pic.twitter.com/fJjIJSWEJk
— DCP Gomti Zone VNS (@DcpGomti) August 16, 2026
ये भी पढ़ें
- TMC Leader Ashish Banerjee Death: टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, मचा हड़कंप
- LPG e KYC Last Date Today: आज से इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर! सब्सिडी भी हो सकती है बंद, तुरंत करा लें ये जरूरी काम, यहां जाने पूरा प्रोसेस
- All Schools Closed Tomorrow In Himachal Pradesh: कल 17 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, सीएम ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, आदेश जारी

Facebook


