Varanasi Ganga River Beer Drinking Men: बनारस के अस्सी घाट पर गंगा नदी के बीच जनेऊ पहनकर बीयर पीते युवक का वीडियो वायरल, पूछे जाने पर कही ये बात, अब मचा बवाल
Varanasi Ganga River Beer Drinking Men: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित अस्सी घाट पर गंगा नदी में एक युवक द्वारा बीयर पीने और बोतल नदी के किनारे फेंकने का मामला सामने आया है।
banaras assi ghat/ image source: premkumarcbn01 x handle
- अस्सी घाट पर विवादित घटना
- युवक गंगा में बीयर पीता
- वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Varanasi Ganga River Beer Drinking Men: वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित अस्सी घाट पर गंगा नदी में एक युवक द्वारा बीयर पीने और बोतल नदी के किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जाने लगा।
A Hindu guy caught consuming Alcohol while bathing in Ganga river at Varanasi and he is sporting a janeu.
Is this Alcohol allowed in Varanasi.?
Police has taken against him— ɢᴜʀᴘʀᴇᴇᴛ ꜱɪɴɢʜ ᴍᴀᴀɴ (@iamgurpreetmaan) May 22, 2026
Varanasi Ganga river incident: अस्सी घाट पर विवादित घटना
वीडियो में दिख रहा है कि युवक गंगा नदी में स्नान करते हुए बीयर की केन के साथ नजर आता है और उसे पीने के बाद केन को मोड़कर नदी किनारे फेंक देता है। यह दृश्य किसी व्यक्ति द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने युवक को बाहर बुलाकर फटकार लगाई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संतोष सिंह बताया और कहा कि वह बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
Ganga river disrespect case: युवक गंगा में बीयर पीता
इस मामले में काशी के एक वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और इससे सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी बिहार के रोहतास जिले का निवासी है और उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।
Hindu sentiment hurt case: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं इस घटना पर संत समाज और धार्मिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि मां गंगा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं और इस तरह के कृत्य किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने प्रशासन से घाटों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Supreme Court Observation: “अगर माता-पिता IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों के लिए आरक्षण क्यों?”.. जानें SC ने किस मामले पर की ये सख्त टिप्पणी
- Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान.. जानें किसे कहा, ‘ये गवर्मेंट की जमीन है, पाकिस्तान में बैठे तुम्हारे अब्बा का नहीं’..
- Vande Bharat: गौवंश की कुर्बानी.. हुमायूं की बदजुबानी! बकरीद से पहले सातवें आसमान पर सियासी पारा, अदालती आदेशों का पालन कराने में कितना कामयाब होगा प्रशासन?

Facebook


