Varanasi Annapurna Rasoi Closed || Image- Symbolic (Canva)
Varanasi Annapurna Rasoi Closed: वाराणसी: केंद्र और राज्य की सरकारों के तमाम दावों के बीच भारत के अलग-अलग जगहों से एलपीजी सिलेंडर संकट की ख़बरें सामने आ रही है। कई जगहों पर देखा है कि, सिलेंडर के लिए वितरण केंद्र के बाहर कतारें लगी हुई है।
इस बीच प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सिलेंडर संकट की ख़बरें सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ यहां पिछले 35 सालों से संचालित ‘अन्नपूर्णा रसोई’ ईंधन संकट के चलते बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस रसोई से रोजाना 15 हजार से ज्यादा भक्तों को भोजन (प्रसाद) दिया जाता है। करीब साढ़े तीन दशकों से निरंतर चल रही रसोई पहली बार ऐसे संकट से जूझ रही है।
वाराणसी में मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने से बंद हो गई है। इस रसोई से रोजाना 15 हजार से ज्यादा भक्तों को भोजन (प्रसाद) दिया जाता है। 35 साल से निरंतर चल रही रसोई पहली बार ऐसे संकट से जूझी है। https://t.co/QQhLCsVEIw pic.twitter.com/HDZNmukDSk
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 14, 2026
Varanasi Annapurna Rasoi Closed: सिलेंडर के संकट की बीच बेंगलुरु के गांधी नगर इलाके में स्थित रासपाका होटल की मालिक रूपा शास्त्री ने एलपीजी गैस की कमी को लेकर सीधे पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र महिला उद्यमियों की ओर से लिखा है और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न एलपीजी संकट का जल्द समाधान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे होटलों पर विशेष ध्यान देने की भी मांग की है।
अपने पत्र में रूपा शास्त्री ने बताया कि कर्नाटका में महिला होटल संचालकों को कमर्शियल एलपीजी गैस की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी हो गई है, जिससे होटल चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लिखा कि उनके रासपाका होटल जैसे कई होटल रोजाना सैकड़ों लोगों को खाना खिलाते हैं, लेकिन गैस की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।
रूपा शास्त्री ने कहा कि कमर्शियल गैस संकट से महिला उद्यमियों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण मुनाफा लगभग खत्म हो रहा है और होटल उद्योग में काम करने वाली हजारों महिलाओं की आजीविका पर असर पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में कहा कि महिलाओं की मेहनत से खड़ी की गई यह इंडस्ट्री अब ईंधन की कमी के कारण गंभीर संकट में पहुंच गई है, जो महिला सशक्तिकरण के रास्ते में भी बाधा बन रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि कर्नाटक के होटल उद्योग के लिए कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई तुरंत सुचारू की जाए। इसके अलावा महिलाओं द्वारा संचालित होटलों को गैस वितरण में प्राथमिकता दी जाए और गैस की कमी खत्म होने तक छोटे होटलों को राहत देने के लिए सब्सिडी या आर्थिक पैकेज भी घोषित किया जाए।
Varanasi Annapurna Rasoi Closed: गौरतलब है कि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे एलपीजी की कमी की स्थिति पैदा हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने ESMA के तहत घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है। इसके तहत घरों, अस्पतालों और जरूरी सेवाओं के लिए गैस का अधिक आवंटन किया गया है, जबकि कई क्षेत्रों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति सीमित कर दी गई है।
अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे
समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है
ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार
उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए
बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी