Varanasi Mardon ko Ashleel Ishare : राह चलते मर्दों से सरेआम छेड़छाड़ और गंदी हरकतें.. करती थी इस तरह के अश्लील इशारे.. दो जवान लड़कियां चढ़ी हत्थे

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने दो युवतियों को पुरुषों पर कथित अश्लील टिप्पणियां और इशारे करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Varanasi Mardon ko Ashleel Ishare : राह चलते मर्दों से सरेआम छेड़छाड़ और गंदी हरकतें.. करती थी इस तरह के अश्लील इशारे.. दो जवान लड़कियां चढ़ी हत्थे

Varanasi Mardon ko Ashleel Ishare / Image Source : X

Modified Date: July 26, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: July 26, 2026 7:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई में दो युवतियां गिरफ्तार।
  • स्थानीय लोगों और पुरुष राहगीरों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची।
  • कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

वाराणसी : Varanasi Mardon ko Ashleel Ishare :  वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए तैनात एंटी रोमियो स्क्वॉड (Anti-Romeo Squad) ने पुरुषों पर अश्लील कमेंट्स और इशारे करने के आरोप में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुरुषों और राहगीरों की शिकायत पर पहुंची पुलिस

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कैंट स्टेशन के पास चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे दो महिलाएं आने-जाने वाले पुरुषों पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे कर रही थीं। स्थानीय लोगों और परेशान पुरुषों ने इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिगरा थाने की एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी सब-इंस्पेक्टर काजोल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों को हिरासत में ले लिया।

चेहरा ढककर कर रही थीं अश्लील हरकतें, दोनों बिहार की निवासी

पुलिस के मुताबिक, जब टीम पहुंची तो दोनों लड़कियों ने अपना चेहरा ढका हुआ था और राहगीरों की तरफ अश्लील इशारे कर रही थीं। पूछताछ में पता चला कि दोनों गिरफ्तार युवतियां मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं।

 धारा 296 के तहत कार्रवाई

सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.