खेलते-खेलते अचानक कुकर में फंसा बच्चे का सिर, परिजनों की हलक में आई जान

खेलते-खेलते अचानक कुकर में फंसा बच्चे का सिर, परिजनों की हलक मे फंसी जान While playing, suddenly the child's head stuck in the cooker, Life trapped in the circle of relatives

खेलते-खेलते अचानक कुकर में फंसा बच्चे का सिर, परिजनों की हलक में आई जान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 29, 2021 4:07 pm IST

आगरा,29 अगस्त । आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में खेलते वक्त डेढ़ साल के एक बच्चे का सिर कुकर में फंस गया,जिसे चिकित्सकों के दल ने दो घंटे के अथक परिश्रम के बाद बाहर निकाला। बच्चे के परिजन ने बताया कि बच्चा शहर के लोहामंडी इलाके में खातीपारा में अपने रिश्तेदार के घर आया था और वहीं खेलते वक्त उसका सिर कुकर में फंस गया।
Read More News: गुजरात विधानसभा के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भाया छत्तीसगढ़ी परंपरा, चंपारण पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य की आरती में हुए शामिल

उन्होंने बताया कि घर पर बच्चे का सिर निकालने के प्रयास किए गए लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इससे बाद बच्चे को एसएम चेरीटेबिल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ फरहत खान और उनके दल ने दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद बच्चे का सिर बाहर निकाला।

Read More News: जिन बेटों को समझा बुढ़ापे का सहारा, बहुओं के साथ मिलकर उन्होंने ही घर से निकाला, थाने पहुंची बुजुर्ग महिला

डॉ. फरहत खान ने कहा,‘‘ पूरी एहतियात बरतते हुए कुकर को कटर मशीन से काटा गया….हमने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।’’ परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है।

 


लेखक के बारे में