Muzaffarnagar Crime News: महिला ने पति के साथ किया कांड, प्रेमी ने भी दिया प्रेमिका का साथ, पूरा मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।
Muzaffarnagar Crime News/Image Credit: File
- मुजफ्फरनगर जिले में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।
- पुलिस की टीम ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपियों ने मृतक को अधिक मात्रा में नींद की गोलियों दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस की टीम ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महादिक अक्षय संजय ने बताया कि मृतक की पहचान रागिब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान तबस्सुम और उसके प्रेमी शाहरुख के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। (Muzaffarnagar Crime News) उन्होंने बताया कि रागिब का शव आठ सितंबर को रतनपुरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव स्थित वन क्षेत्र में मिला था। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को तबस्सुम और शाहरुख की कथित संलिप्तता का पता चला।
आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा
Muzaffarnagar Crime News: पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि तबस्सुम और शाहरुख ने रागिब को कथित तौर पर नींद की गोलियों की अधिक मात्रा में दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान तबस्सुम ने अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी के मुताबिक, तबस्सुम का शाहरुख के साथ करीब एक साल से कथित प्रेम संबंध था और रागिब इसका विरोध करता था। उन्होंने बताया कि इसी कारण दोनों ने मिलकर रागिब की हत्या की साजिश रची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ladli Behna Yojana 40th Installment Date: प्रदेश की बहनों को मिली तीज की सौगात.. कल बैंक खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये, मुख्यमंत्री खुद ही जारी करेंगे राशि
- PM Modi Xi Jinping Meeting: ‘आइए साथ मिलकर काम करें’, बैठक में पीएम मोदी से बोले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, द्विपक्षीय वार्ता में अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
- Aurangzeb Akhilesh Song: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई डिजिटल जंग, ‘औरंगजेब अखिलेश’ गाने के जरिए सपा मुखिया पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Facebook


