कुंए में गिरने से महिला की मौत
कुंए में गिरने से महिला की मौत
अमेठी (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छिड़ा मे घर के पीछे बने कुंए में गिरने से महिला की मौत हो गयी। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि परिजनों के मुताबिक सीता देवी सुबह उठ कर घर से निकल गईं। उन्होंने बताया की करीब 30 वर्षीय सीता देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उनका इलाज चल रहा था। कुंए में जब तेजी से कुछ गिरने की आवाज आई तो लोग वहां पहुंचे और देखा कि एक महिला गिर गई है ।
उन्होंने बताया कि आनन फानन में गांव और परिवार के लोगों ने महिला को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रामगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
भाषा सं जफर मनीषा प्रशांत
प्रशांत

Facebook


