कौशांबी में कार की टक्कर से एक महिला की मौत, दो घायल
कौशांबी में कार की टक्कर से एक महिला की मौत, दो घायल
कौशांबी (उप्र), 20 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (जीटी रोड) पर एक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सिराथू के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ गांव निवासी नीरज कुमार शुक्रवार को अपनी मां सुनीता देवी (46) के साथ अपनी बीमार बहन का हालचाल जानने उसकी ससुराल गये थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को वह अपनी मां के साथ बहन मनीता को इलाज कराने के बाद बाइक से घर वापस आ रहा था। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बा के निकट कानपुर की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सुनीता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि नीरज कुमार और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक कार लेकर फरार हो गया।
भाषा सं आनन्द पवनेश देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


