वाराणसी की अदालत में जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर महिला बैठी, न्यायाधीश होने का दावा किया

वाराणसी की अदालत में जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर महिला बैठी, न्यायाधीश होने का दावा किया

वाराणसी की अदालत में जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर महिला बैठी, न्यायाधीश होने का दावा किया
Modified Date: June 13, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: June 13, 2026 1:10 pm IST

वाराणसी, 13 जून (भाषा) वाराणसी अदालत परिसर में एक महिला जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में घुस कर न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को न्यायाधीश बताते हुए निर्देश जारी करने लगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव आशीष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब यह घटना हुई तब जिला न्यायाधीश छुट्टी पर थे।

सिंह ने कहा, ‘‘महिला अदालत कक्ष के अंदर गई, जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ गई और खुद को जिला न्यायाधीश बताते हुए वहां मौजूद लोगों को निर्देश देने लगी।’’

उन्होंने कहा कि महिला का उसी अदालत में उसका एक मामला लंबित है। वह अपने मामले के सिलसिले में अक्सर अदालत परिसर में आती रहती थी।

महिला को अदालत में तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और कैंट थाने ले गई।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार से पता चलता है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में