झांसी में बच्चों के साथ सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

झांसी में बच्चों के साथ सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

झांसी में बच्चों के साथ सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में
Modified Date: May 22, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: May 22, 2026 5:15 pm IST

झांसी (उप्र), 22 मई (भाषा) झांसी जिले में टोड़ीफतेहपुर थानाक्षेत्र के बुढाई गांव में शुक्रवार को बच्चों के साथ सो रही महिला की कथित रूप से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान रजनी (40) के रूप में हुई है जो भूपत अहिरवार की पत्नी थी ।

उन्होंने कहा कि रजनी के पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं तथा वह ससुराल में बच्चों के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई।

कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार रात रजनी की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं तथा रजनी का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंधों के चलते हत्या किये जाने की आशंका है।

पुलिस ने कहा कि रजनी की सास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में