सोनभद्र में नदी में डूबने से महिला और किशोरी की मौत

Ads

सोनभद्र में नदी में डूबने से महिला और किशोरी की मौत

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 08:58 PM IST

सोनभद्र (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) सोनभद्र जिले के पिपरी थाना अंतर्गत ग्राम बेलवादह में नदी पार करते समय डूबने से एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रणधीर मिश्रा ने बताया कि सोमवार को बेलवादह निवासी राहुल अपनी पत्नी ऊषा (24) एवं भतीजी रिंकी (14) के साथ पैदल नदी पार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि ऊषा और रिंकी का पैर फिसल जाने के कारण दोनों नदी में गिर गईं तथा बह गईं।

मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राज्‍य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं स्थानीय पुलिस तथा गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को मंगलवार को निकाला गया।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक