सोनभद्र में शराब के नशे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Ads

सोनभद्र में शराब के नशे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 06:49 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 06:49 PM IST

सोनभद्र, 28 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना शक्तिनगर पर सूचना मिली कि महेंद्र गुप्ता ने बीती रात अपनी पत्नी आशा देवी (42) की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था और पारिवारिक विवाद के चलते वह उग्र हो गया तथा उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार दोनों की शादी 25 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत