बीजिंग, पांच जून (एपी) चीन के नेता शी चिनफिंग अगले सप्ताह उत्तर कोरिया की यात्रा करेंगे, जो वर्षों बाद उत्तर कोरिया की उनकी पहली यात्रा होगी। दोनों देशों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
यह घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु बम ईंधन उत्पादन के लिए एक नए केंद्र का अनावरण करने के एक दिन बाद हुई।
संयंत्र के दौरे के दौरान किम ने देश की परमाणु शक्ति को ‘‘तेजी से’’ बढ़ाने की योजना की घोषणा की।
विशेषज्ञों का कहना है कि संयंत्र के खुलासे से संकेत मिलता है कि शी चिनफिंग की उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की यात्रा से पहले किम अपने देश को परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं।
एपी सुरभि गोला
गोला