Chhattisgarh Weather Update Today : 42 डिग्री तापमान के साथ दहका छत्तीसगढ़, बेमेतरा-सक्ती भी 40 के पार, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Ads

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर और राजनांदगांव में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

  • Reported By: hemant sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 09:06 AM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 09:13 AM IST

Chhattisgarh Weather Update Today / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा
  • रायपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म, 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

रायपुर : Chhattisgarh Weather Update Todayछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है और प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल इस कड़ाके की गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

प्रदेश के सबसे गर्म ज़िले

प्रदेश में इस समय सबसे ज़्यादा गर्मी राजनांदगांव और राजधानी रायपुर में पड़ रही है, जहाँ अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। Rajnandgaon Highest Temperature इसके अलावा बिलासपुर में पारा 41.8 डिग्री, दुर्ग में 41.4 डिग्री, जबकि बेमेतरा और सक्ती में तापमान 40.8 डिग्री तक पहुंच गया है।

क्या रहा तापमान ?

वहीं दूसरी ओर, जगदलपुर में 38.5 डिग्री और अंबिकापुर में 36.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। CG Rain Alert Districts भीषण गर्मी के इस दौर के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम के इस दोहरे रुख के कारण राज्य में उमस और गर्मी का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में तेज धूप और लू जैसे हालात बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में संभावित बारिश से आंशिक राहत मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :

 

छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान किस जिले में दर्ज किया गया?

राजनांदगांव और राजधानी रायपुर में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

क्या अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, इसलिए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

किन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा?

रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा और सक्ती में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।