अलीगढ़ में युवक से मारपीट, आधा सिर-दाढ़ी मुंडवाने के बाद पेड़ से बांधा; प्राथमिकी दर्ज

अलीगढ़ में युवक से मारपीट, आधा सिर-दाढ़ी मुंडवाने के बाद पेड़ से बांधा; प्राथमिकी दर्ज

अलीगढ़ में युवक से मारपीट, आधा सिर-दाढ़ी मुंडवाने के बाद पेड़ से बांधा; प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: September 27, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: September 27, 2026 10:19 am IST

अलीगढ़ (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक युवक से कथित तौर पर मारपीट करने, उसका आधा सिर और दाढ़ी मुंडवाने के बाद उसे पेड़ से बांधने तथा जबरन पेशाब पिलाने के आरोप में तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार को अलीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, लेकिन इसका पता शुक्रवार को तब चला जब कथित तौर पर मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि अविवाहित युवक के अपनी बहन की ससुराल पक्ष की एक विवाहित महिला से कथित संबंध थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने बताया आरोपियों ने कथित तौर पर युवक का आधा सिर और दाढ़ी मुंडवाने के बाद उसे पेड़ से बांध दिया तथा जबरन पेशाब पिलाया।

पुलिस के एक बयान में शनिवार को बताया गया कि पीड़ित की बहन के ससुराल पक्ष के सात लोग और कुछ अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर मारपीट में शामिल थे। सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।

भाषा सं आनन्द

गोला

गोला


लेखक के बारे में