अलीगढ़ः Man Caught Having Sex with Woman उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध संबंधों के शक में एक युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। यहां ग्रामीणों को एक युवक पर अपनी ही बहन की देवरानी से अवैध संबंध होने का शक था। गांव वालों ने एक युवक को जंगल में घेरकर पकड़ लिया। पहले उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवाई गई। चेहरे पर कालिख पोती और फिर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं महिला से बोतल में पेशाब करवाकर युवक को जबरन पिला दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Man Caught Having Sex with Woman मिली जानकारी के अनुसार मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा गांव का है। पुलिस के मुताबिक, युवक पर अपनी ही बहन की देवरानी से अवैध संबंध होने का शक था। आरोप है कि इसी शक के चलते गांव के कुछ लोगों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। 24 सितंबर को युवक अपनी बहन के यहां आया था। दोपहर में मौका पाकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने जंगल पहुंच गया। वहां दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उसे पकड़कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद कैंची और रेजर मंगवाकर उसका आधा सिर और आधी दाढ़ी-मूंछ मुंडवा दी गई।
आरोप है कि युवक के गिड़गिड़ाने के बावजूद आरोपी उसे लाठी-डंडों से पीटते रहे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक महिला से बोतल में पेशाब करवाया गया और उसे जबरन पिलाया गया। परिवार के मुताबिक, इस घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। पीड़ित की शिकायत पर अनीता देवी, उमेश कुमार, रिश्रीपाल, जोगेन्दर, अंजली देवी, शकुंतला देवी और बुंदी देवी समेत सात नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
“इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया,वरना हम भी कभी आदमी काम के थे,झाड़ियों में भाभी के साथ आशिकी बनी आफ़त,ग्रामीणों ने दी अमानवीय यातनाये,अध मुंडन और आधी मूछों को काटकर मुँह पर कालिख पोतकर गांव में निकाला जुलूस,पुलिस ने साथ लोग लिए हिरासत में,अकराबाद, pic.twitter.com/k4kOjqL6id
— Vishu Raghav ( journalist ) (@Vishuraghav9) September 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-