Hathras Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिले पति-पत्नी, नजारा देख लोग भी रह गए हैरान, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Hathras Crime News: हाथरस जिले के सादाबाद कोतवली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मकान से पति-पत्नी के शव बरामद किए गए।

Hathras Crime News: घर के अंदर इस हाल में मिले पति-पत्नी, नजारा देख लोग भी रह गए हैरान, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Hathras Crime News/Image Credit: File

Modified Date: September 27, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: September 27, 2026 3:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाथरस जिले मकान के अंदर से मिला पति और पत्नी का शव।
  • धारदार हथियार से वार कर की गई है दोनों की हत्या।
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शुरू की जांच।

Hathras Crime News: हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कोतवली क्षेत्र में रविवार सुबह एक मकान से पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दंपति की पहचान शम्सुद्दीन (58) और उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम (55) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि शम्सुद्दीन करीब 20 साल पहले फ़ौज से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्होंने दो निकाह किए थे। उनकी पहली बीवी हाथरस के बालापट्टी मोहल्ले की सद्दो बेगम थीं, जबकि उनका दूसरा निकाह आगरा की रहने वाली सीमा से हुआ था।

पहली पत्नी के साथ था मृतक

पुलिस के अनुसार शम्सुद्दीन की दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती थीं और वह भी बारी-बारी दोनों के पास रहा करते थे। पुलिस ने कहा कि शनिवार रात वह अपनी पहली पत्नी सद्दो बेगम के साथ आगरा बाई पास रोड पर ताज बॉडी मेकर के नजदीक स्थित मकान में सोए थे तभी यह घटना हुई।

कैसे हुआ खुलासा?

Hathras Crime News: पुलिस ने बताया कि घटना का पता लोगों को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय लगा जब घर का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा खोले जाने वहां दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, प्रथमदृष्ट्या किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.