कौशांबी में कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से युवक की मौत

कौशांबी में कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से युवक की मौत

कौशांबी में कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से युवक की मौत
Modified Date: May 17, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: May 17, 2026 1:39 pm IST

कौशांबी (उप्र), 17 मई (भाषा) कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव में कूलर में पानी भरते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मुकेश (24) रविवार सुबह घर में रखे कूलर में पानी डाल रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मुकेश की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और शनिवार रात उसकी पत्नी ज्योति ने बेटे को जन्म दिया था।

परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन मुकेश की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष


लेखक के बारे में