युवक ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट, मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद

युवक ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट, मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद! young man killed his own brother

युवक ने अपने ही भाई को उतारा मौत के घाट, मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद

In the absence of wife

Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 20, 2022 3:50 pm IST

कौशांबी: young man killed his own brother जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक युवक ने कहासुनी के दौरान कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी फैयाज (40) बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे अपने भाई आमिर से बात कर रहा था कि दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद आमिर ने तैश में आकर अपने भाई फैयाज के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।

Read More: Diwali 2022 ways to get money: दिवाली पर आजमाएं धन प्राप्ति के 11 अचूक प्राचीन उपाय, सालभर होगी छप्पर फाड़ कमाई! 

young man killed his own brother कई बार प्रहार करने के बाद आमिर मौके से भाग गया। परिजन फैयाज को इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी आमिर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरोपी मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।