मथुरा में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मथुरा में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मथुरा में राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: February 21, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: February 21, 2026 4:55 pm IST

मथुरा (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) मथुरा जिले के जैंत थानाक्षेत्र में पुलिस ने वन विभाग की सूचना पर एक युवक को राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ इस संबंध में एक मामला भी दर्ज किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जिला वन अधिकारी वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक युवक मोर को मारकर थैले में बंदकर ले जाने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि पुलिस के उसे पकड़ कर विधिक कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात की है। उन्होंने कहा कि युवक पर आरोप है कि उसने पेड़ पर बैठे एक मोर को डंडे के प्रहार से मार डाला और प्लास्टिक के थैले में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि युवक ने अपना नाम विजेंद्र उर्फ बीरेंद्र (25) पुत्र ज्ञान सिंह बताया है। उन्होंने कहा कि युवक जिला फरीदाबाद के डबुआ थानाक्षेत्र के डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है।

डीएफओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल अमित

अमित


लेखक के बारे में