मिर्जापुर में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या

मिर्जापुर में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या

मिर्जापुर में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या
Modified Date: May 2, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: May 2, 2026 5:25 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), दो मई (भाषा) मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के नारीबारी गांव में बहुभोज कार्यक्रम में एक युवक की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 10 एवं 11 बजे के बीच यह घटना हुई तथा इसकी वजह जमीनी विवाद जान पड़ती है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नितेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान राजापुर गांव के अजय (22) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बुंदेला ने बहुभोज कार्यक्रम के दौरान अजय को गोली मारी।

उसने कहा कि दोनों राजापुर गांव के रहने वाले थे और उनके बीच जमीनी विवाद चल रहा था।

अजय के पिता भूतनाथ रैदास की तहरीर पर पुलिस ने बुंदेला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में