All School Closed on Dehradun: आज बंद रहेंगे 12 तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

All School Closed on Dehradun: आज बंद रहेंगे 12 तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

All School Closed on Dehradun: आज बंद रहेंगे 12 तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

All School Closed on Dehradun | Photo Credit: AI

Modified Date: September 1, 2026 / 06:50 am IST
Published Date: September 1, 2026 6:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद
  • भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना
  • आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

देहरादून: All School Closed on Dehradun सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं, जिसके चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेंगी। लेकिन इससे पहले आज यानी एक सितंंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

All School Closed on Dehradun दरअसल, उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश (Heavy Rain) के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान (Heavy Rain School Holiday) किया गया है।

कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, आज 20 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत आज 1 सितंबर को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत ‘ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 01.09.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 01.09.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।