School Close District Collector Order Issued: छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए नहीं खुलेंगे स्कूलों के पट.. कलेक्टर ने जारी किया अवकाश का ऐलान, देखे ये आदेश
उत्तराखंड में भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए कक्षा 12 तक स्कूलों में 21 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
School Close District Collector Order Issued Dehradun || Image- IBC24 News File
- भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
- कक्षा 12 तक छात्रों को अवकाश
- आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी
देहरादून: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब भी बिगड़ा हुआ है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार वर्ष हो रही है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। (School Close District Collector Order Issued) राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हुई है। राज्य के सरकार इन हालात पर नजर बनाये हुए है और आम लोगों तक राहत पहुँचाने में जुटी हुई है। इस बीच खराब मौसम, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राजधानी देहरादून के जिला कलेक्टर ने 21 अगस्त यानी शुक्रवार को जिले भर के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में कार्यालय की तरफ से विधिवत आदेश भ्ही जारी कर दिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
क्या लिखा है आदेश में?
आदेश में उल्लेख है कि, मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 20 अगस्त, 2026 को सायं 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही, पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद अन्तर्गत बहने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।
उक्त कारणों से विद्यालय में जाने वाले छात्र/छात्राओं की जीवन सुरक्षा को दृष्टिगत जनपद उधम सिंह नगर के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों हेतु दिनांक 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। (School Close District Collector Order Issued) विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षणेत्तर कार्मिक तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की सहायिका/कार्यकर्त्री अपने-अपने विद्यालय/केन्द्र में उपस्थित रहेंगे तथा आवश्यकतानुसार विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उक्त आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।”
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल 21 अगस्त (शुक्रवार) को जनपद ऊधमसिंह नगर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/6NWq3uWPLK
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 20, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास
ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई
भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन
सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Facebook


