Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में बादल फटने से आया सैलाब, चंद सेकंड में बह गया पुल, खौफनाक वीडियो आया सामने

Ads

Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में बादल फटने से आया सैलाब, चंद सेकंड में बह गया पुल, खौफनाक वीडियो आया सामने

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 08:48 AM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 08:49 AM IST
HIGHLIGHTS
  • चमोली की नीति घाटी में तमक नाला उफान पर आने से पुल क्षतिग्रस्त होने की खबर है
  • पानी के तेज बहाव में वैली ब्रिज बहने और वाहनों के बहने का वीडियो सामने आया है
  • प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं; लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है

चमोली। Chamoli Cloudburst Video: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है, कई इलाकों में बदल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बीच चमोली में बादल फटने का एक डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप देख सकते है कि पानी के सैलाब में कुछ ही सेकंड में वैली ब्रिज कैसे उखड़कर बह गया। कई गाड़ियां बह गईं।

बचाव टीम मौके के लिए रवाना (Cloudburst Video Uttarakhand)

उत्तराखंड के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- चमोली जिले की नीति घाटी में तमक नाले के उफनाने से नाले पर निर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मलारी गांव से आगे आवाजाही बाधित हो गई। इस घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की नहीं है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Chamoli Cloudburst Video प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एक और शख्स ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- चमोली का यह Video देखिए, बादल फटने से आए सैलाब में वैली ब्रिज कैसे उखड़कर बह गया…

ये भी पढ़ें

 

चमोली में बादल फटने की घटना कहां हुई?

खबर के अनुसार घटना चमोली जिले की नीति घाटी में तमक नाले के पास हुई।

चमोली में पुल के साथ क्या हुआ?

तेज पानी के बहाव में वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

क्या इस घटना में किसी की मौत हुई है?

दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राहत-बचाव के लिए कौन सी टीमें भेजी गई हैं?

SDRF और NDRF की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं।

प्रशासन ने लोगों से क्या अपील की है?

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।