CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को दी करोड़ो रुपये की सौगात.. आठ परियोजनाओं का किया उद्घाटन, इस जिले को बनाया जाएगा मॉडल
CM Pushkar Singh Dhami Latets News and Updates: मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को 123.79 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा।

CM Pushkar Singh Dhami Latets News and Updates
- चंपावत को 123.79 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात।
- जिम कॉर्बेट ट्रेल और सिटी सेंटर का शुभारंभ।
- पर्यटन, रोजगार और आधारभूत ढांचे पर सरकार का फोकस।
चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले में 123.79 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 27.79 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई आठ परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 96 करोड़ रुपये की नौ नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। (CM Pushkar Singh Dhami Latets News and Updates) इस दौरान मुख्यमंत्री ने 3.49 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जिम कॉर्बेट ट्रेल का भी उद्घाटन किया और चंपावत बस स्टेशन क्षेत्र में बनने वाले सिटी सेंटर का शिलान्यास किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
चंपावत को मॉडल जिला बनाने पर सरकार का फोकस
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चंपावत को उत्तराखंड का मॉडल जिला बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका उद्देश्य केवल सड़कें और भवन बनाना नहीं, बल्कि ऐसा चंपावत विकसित करना है जहां युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को समृद्धि और व्यापारियों को नए अवसर मिलें।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चंपावत नगर में 62.33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) बनाया जाएगा। इसके अलावा महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, नॉलेज सेंटर, ओपन जिम और युवाओं के लिए कई अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से महिला खेल महाविद्यालय और 58.52 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विज्ञान केंद्र भी बनाया जा रहा है।
धार्मिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकास भी और विरासत भी" के विजन के तहत मां पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मां वाराही धाम का विकास किया जा रहा है। (CM Pushkar Singh Dhami Latets News and Updates) इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही टनकपुर में 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आईएसबीटी, 14 करोड़ रुपये का मीडिया सेंटर, लोहाघाट में सफाई कर्मियों के लिए आवास, बनबसा में सैनिक स्मारक और पाटी में बहुउद्देश्यीय सैनिक केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकसित चंपावत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और पर्यटन क्षेत्र को नई ताकत मिलेगी तथा चंपावत समावेशी, संतुलित और सतत विकास का मॉडल बनकर विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चंपावत में ₹123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही सिटी सेंटर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/f9dVnBbhVk
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 29, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा
टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन
छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट
उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: मुख्यमंत्री ने 123.79 करोड़ रुपये की 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CM Pushkar Singh Dhami Launches ₹123.79 Crore Development Projects to Transform Champawat
उत्तराखंड
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm