CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स

CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स

CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स

CM Pushkar Singh Dhami News | Photo Credit: @DIPR_UK

Modified Date: April 5, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: April 5, 2026 2:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अपराध नियंत्रण और जनता के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश
  • पहाड़ी राज्य होने के कारण पुलिस को आपदा प्रबंधन में निपुण बनने की आवश्यकता
  • आधुनिक तकनीक का उपयोग कर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने पर बल

देहरादून: CM Pushkar Singh Dhami News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबल को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबल का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।

Uttarakhand News मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल को आधुनिक प्रशिक्षण ग्रहण कर जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।